Coal India Recruitment 2020 - अप्रेंटिस की भर्तियां, आज से आवेदन शुरू
Coal India recruitment 2020
Coal India Recruitment 2020: ग्रेजुएट व डिप्लोमा होल्डर उम्मीदवारों के पास केंद्र सरकार की नौकरी पाने का शानदार मौका है। कोल इंडिया (Coal India) की सहायक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL - Western Coalfields Limited) में अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां निकली हैं।
ये भर्तियां ग्रेजुएट अप्रेंटिस व टेक्नीशियन अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर होने वाली हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन, योग्यता, पदों की संख्या, सैलरी की जानकारी आगे दी जा रही है। साथ ही notification व अन्य जरूरी लिंक्स भी दिए जा रहे हैं।
पदों की जानकारी(post)
ग्रेजुएट अप्रेंटिस - 101 पद
टेक्नीशियन अप्रेंटिस - 202 पद
कुल पद - 303
आवेदन की जानकारी(how to apply)
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन online माध्यम से करना है। किसी उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है। आवेदन की प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है।
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 5 may 2020 से हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 19 may 2020 तक online मोड से आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन का लिंक आगे दिया जा रहा है।
चयन प्रक्रिया(recruitment process)
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन merit के आधार पर होगा। कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। सिर्फ आवेदन में जमा किए गए दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
शैक्षणिक योग्यताएं
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए फुल टाइम b.e या b.tech करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जबकि टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए फुल टाइम डिप्लोमा इन माइनिंग / माइन सर्वेइंग करने वाले उम्मीदवार योग्य हैं। इसके अलावा दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों का NATS(नाटस) पोर्टल पर एनरोल होना भी जरूरी है।
नोट - उम्मीदवारों को पहले 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर 9000₹ रुपये प्रति माह और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पदों पर 8000₹ रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। सफल ट्रेनिंग के बाद नियुक्ति मिलेगी।
WCL Apprentice Recruitment Notification 2020 के लिए click here
WCL Apprentice online application 2020 के लिए click here



No comments:
Post a Comment